जिंदगी बदल देने वाली बाते
इस आर्टिकल में मै कुछ ऐसी बाते शेयर कर रहा हूं जो आपकी जिन्दगी में आपको और आगे बढ़ने में मदद करेंगी।
चलिए शुरू करते हैं..
१. कभी किसी को खुश करने के लिए अपना कीमती वक्त बर्बाद मत करो क्योंकि लोग आपके १०० अच्छे काम याद नहीं रखते किन्तु एक गलती को बार बार याद दिलाते हैं।
२. जिस तरह के प्यार की बात हम सब करते हैं ऐसा कोई प्यार इस दुनिया में होता ही नहीं है बल्कि सिर्फ attraction और attachment हैं। ये सिर्फ किसी के साथ जिंदगी बिताने और एक रिश्ता बनाने का डिसीजन है तो इस decision को उनके साथ लो जहां आपको कोई तकलीफ़ न हो।
३. अगर दर्द ही नहीं होगा तो त्याग किस बात का?
४. कभी किसी को ये एहसास मत होने दो कि तुम ये काम नहीं कर सकते।
५. दूसरों के काम आना भी इबादत ही होती हैं।
६. असफल होने में कुछ गलत नहीं है बल्कि बिना प्रयास किए असफल होना बिल्कुल गलत है।
७. गुस्से में की गई गलती खुदका ही नुकसान करती है।
८. अपनों का साथ बुरे वक्त में जरूर दो चाहे अच्छे वक्त में कड़वे रहो।
९. अगर लोग आपको पीछे खीचने की कोशिश कर रहे हैं तो इसका मतलब आप उनसे आगे है।
१०. हकीकत जिंदगी में हैप्पी एंडिंग हो ये ज़रूरी नहीं इसलिए असफलता की कहानियां ज्यादा पढ़ो।
११. जिनको पढ़ाई पसंद है वो केवल उतना ही खेले जितना हैल्थ के लिए जरूरी है। और जिनको खेलना पसंद है वो पढ़ाई केवल उतनी ही करे जितनी जिदंगी काटने के लिए जरूरी है।
१२. भगवान परीक्षा भी उन्हीं की लेता है जिन पर उसे जीत का भरोसा होता है।
१३. किसी की हर बात मान लेने से वो इज्जत करना ही भूल जाते हैं।
१४. काम पूरा नहीं हो पाएगा ये सोचकर जितना हो सकता है उतना भी न करना गलत है।
१५. यह जरूरी नहीं है कि जो सदियों से चला आ रहा हो, वो ठीक हो।
१६. हमे गंदी जिंदगी की इतनी आदत हो गई है कि हमें ये विश्वास ही नहीं है कि हमारी जिंदगी अच्छी भी हो सकती है।
१७. हर समस्या सॉल्व करने के लिए नहीं होती, कुछ को छोड़ भी देना चाहिए।
१८. If you are the smartest in the class than you are in wrong class.
१९. गंजे को गंजा ही कहेंगे, समस्या गंजा कहने में नहीं है बल्कि गंजा सुनकर चिढ़ने में है।
२०. नशा एक बीमारी है न कि एक आदत। नशे से आपकी वर्तमान समस्या दूर नहीं होती बल्कि एक नई समस्या पैदा हो जाती है।
Write your puzzles in comments.
For more click the link below:-
No comments:
Post a Comment