Monday, May 4, 2020

6 काम जो सफल लोग नहीं करते. By Narendra yadav

6 काम जो सफल लोग नहीं करते.

ऐसे बहुत से काम है जो हमें कभी नहीं करने चाहिए, यदि हमें सफल होना है। इस आर्टिकल में मै आपको 6 ऐसे ही कामो के बारे में बताने जा रहा हूं जो सफल लोग कभी नहीं करते।
1. Lust
इसका तात्पर्य से sexual desires से है। ये आदतें आपका बहुत वक्त खराब करती हैं और आपको रचनात्मक तौर पर कमजोर बना देती हैं। वैसे भी आप वो नहीं हो जो बोलते हो बल्कि आप वो हो जो आप करते हो। इसलिए यदि आप इन आदतों के गुलाम बनते हो तो लोग आप पर भरोसा करना बंद कर देंगे। और जहां लोग नहीं वहां सफलता नहीं।
2. Anger
एक सफल व्यक्ति हमेशा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखता है क्योंकि ये उसकी समाज में छवि दर्शाता है। जो व्यक्ति हमेशा गुस्सा करता रहता है, उसके साथ कोई भी काम करना या रहना पसंद नहीं करता। गुस्सा करने की बजाय हर जगह शांत मन से काम लेना चाहिए।
3. Greed
गांधीजी ने कहा था कि इस दुनिया में सबकी जरूरतें पूरी करने के लिए पर्याप्त साधन है किन्तु किसी एक भी व्यक्ति का लालच पूरा करने के लिए पर्याप्त साधन नहीं है। अब लालच न करने का तात्पर्य ये नहीं है कि आप आगे मत बढ़ो, तरक्की मत करो। लालची व्यक्ति वो होते हैं जो सब कुछ खुद के लिए चाहते हैं। जबकि एक लीडर अपनी सफलता सबके साथ बांटता है।
4. Arrogance
एक असफल व्यक्ति हमेशा सफलता का श्रेय खुद 
ले लेता है और असफलता के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराता है। जबकि सफलता हमेशा सबके प्रयासों से आती है न कि किसी अकेले की वजह से। It's we who were succeed not I.
5. Pride
एक असफल व्यक्ति हमेशा I am the doer के नियम पर चलता है। सब कुछ खुद करने की कोशिश करता है। लेकिन जैसा कि पहले कहा जा चुका है कि सफलता टीमवर्क से आती हैं। इसलिए जो व्यक्ति टीम के साथ काम नहीं कर सकता वो सफल नहीं हो सकता।
6. Over exictement
एक सफल व्यक्ति कभी भी खुद पर काबू नहीं खोता। वो ज्यादा खुशी या ज्यादा दुख की परिस्थिति में भी सामान्य रहता है। जो व्यक्ति सामान्य रहता है वो ही किसी भी हालात का सही हल निकाल सकता है।
For video click here
For more articles click the link below:-

No comments:

Post a Comment